भारत

सिग्नेचर ब्रिज हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

jantaserishta.com
5 Nov 2022 8:03 AM IST
सिग्नेचर ब्रिज हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजधानी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक बाइक की रेलिंग से टकराने के बाद दुखद घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नांगलोई के चंदन विहार निवासी आकाश के रूप में हुई है, जबकि उसके घायल भाई की पहचान बादल और उनके पड़ोसी हर्षित के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, एलएनजेपी अस्पताल से गुरुवार सुबह 5.47 बजे एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कॉल आया, जिसमें तीन अज्ञात व्यक्तियों को दुर्घटना स्थल से अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम को अस्पताल और मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने कहा, उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर दुर्घटना की स्थिति में बाइक मिली थी। दो व्यक्तियों, जिनका इलाज चल रहा था, उनको डॉक्टरों ने बयान के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया।
तिमारपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना या सवारी करना) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, शुरूआती जांच में पता चला कि तीनों बिना हेलमेट पहने बाइक से सुबह साढ़े तीन बजे घर से निकले थे और यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ।
अधिकारी ने कहा, ऐसा लगता है कि वह गति में थे और तेज मोड़ लेते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और कंक्रीट की रेलिंग से टकरा गया। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story