भारत
पाक सीमा से कोल्ड्रिंक की बोतल में 1 किलो संदिग्ध हेरोइन बरामद, तलाशी अभियान जारी
jantaserishta.com
26 Sept 2022 11:04 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत-पाकिस्तान सीमा से एक बार फिर सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर में कोल्ड्रिंक की बोतल में सीमा पार से लाई गई हेरोइन जब्त कर ली है। बीएसएफ ने यह जानकारी सोमवार को दी। बीएसएफ से बताया कि रविवार को पाकिस्तान से भारत की तरफ बहने वाली सतलुज नदी में जवानों ने एक कोल्ड्रिंक की बोतल को पाकिस्तान की तरफ से बहकर भारत की तरफ आते देखा। बोतल को कब्जे में लेकर जांच की गई तो करीब 1 किलो संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
घटना के सामने आने के बाद इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। फिलहाल आसपास के इलाके में बीएसएफ द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह की किसी भी नापाक साजिश को विफल किया जा सके।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में पंजाब से लगी भारत-पाकिस्तान की अलग अलग अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर ड्रग्स तस्करी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसके लिए बीएसएफ कई स्पेशल ऑपरेशन भी चला रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





