शोपियां एनकाउंटर में 1 जवान शहीद, 2 जख्मी, 2 आतंकी भी ढेर

फाइल फोटो
नई दिल्ली: शोपियां के जिस एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियो को मार गिराया है उसमें तीन जवान भी घायल हुए हैं. इसमें से एक जवान ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है. बाकी दो जवान घायल हैं. शोपियां एनकाउंटर में जिन दो आतंकियों को मार गिराया गया उसमें से एक आतंकी की पहचान आदिल वानी के रूप में हुई है. वह जुलाई 2020 में आतंकी संगठन से जुड़ा था. उसने पुलवामा में एक मजदूर की जान ली थी. उसने शाकिर नाम के कारपेंटर की जान ली थी जो कि यूपी के सहारनपुर का रहने वाला था. आदिल TRF का जिला कमांडर था. IGP विजय कुमार ने बताया कि पिछले दो हफ्ते में 15 आतंकी मारे जा चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





