भारत

हट्टे-कट्टे सुरक्षा गार्ड को 1 लड़की ने सिखाया मजा, हुई मारपीट, नोकझोंक का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
24 Jun 2021 1:50 PM IST
हट्टे-कट्टे सुरक्षा गार्ड को 1 लड़की ने सिखाया मजा, हुई मारपीट, नोकझोंक का वीडियो वायरल
x

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये किसी को पता नहीं होता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक निजी सुरक्षा गार्ड और लड़की के बीच मारपीट हो रही है. यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है. वीडियो में अकेली लड़की हट्टे-कट्टे सुरक्षा गार्ड पर भारी पड़ती दिख रही है.

घटना जोधपुर के बनाड़ इलाके की है जहां गार्ड और एक स्कूटी सवार महिला के बीच पहले नोकझोंक हुई और फिर मारपीट होने लगी. वीडियो शिकारगढ़ के एक आवासीय कॉलोनी का है.
वीडियो में गार्ड के हाथ में चप्पल दिख रहा है तो वहीं महिला के हाथ में हेलमेट जिससे दोनों एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं और इस दौरान गाली गलौज भी हो रही थी.
शहर में वीडियो के वायरल होने के बाद यह पुलिस के पास भी पहुंचा है. इसके बाद बनाड़ थाने के सब इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया और वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
हालांकि दोनों ही पक्षों द्वारा अब तक किसी तरह की कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई गई है.
पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद अपनी तरफ से पहल करते हुए वीडियो की जांच करने का फैसला किया. डीसीपी के अनुसार वीडियो में नजर आने वाली लड़की चित्तौड़गढ़ की रहने वाली है और जोधपुर में किराये पर रहती है.
बताया जा रहा है कि युवती ने लंबे समय से किराया नहीं दिया था और बिजली का बिल भी नहीं भरा था. किसी पुरूष के साथ युवती के कॉलोनी में आने पर गार्ड ने उसे टोका जिसके बाद दोनों में बहस हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story