रिश्वत के कारण गई 1 की जान: नहीं बना ड्राइविंग लाइसेंस, युवक ने की खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

कानपुर. यूपी के कानपुर (Kanpur) जिले में शनिवार को बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से परेशान युवक ने जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवक कानपुर के आरटीओ कार्यालय के पिछले कई महीने से चक्कर लगा रहा था. बिधनू के कारगिल कॉलोनी के रहने वाले युवक ने अगस्त में आरटीओ कार्यालय में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था. मगर कार्यालय के लिपिक द्वारा रिश्वत मांगे जाने और घर की आर्थिक तंगी भी परेशान कर रही थी जिसके बाद युवक ने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





