भारत

1 की मिली लाश, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार

jantaserishta.com
22 Oct 2021 2:48 PM IST
1 की मिली लाश, पुलिस ने आतंकी साजिश से किया इनकार
x

DEMO PIC

पुलिस ने मामला दर्ज किया.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है. हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं लगा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. जम्मू कश्मीर में हाल ही के दिनों में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाना शुरू किया, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आतंकी शख्स की हत्या को अंजाम दे सकते हैं. हालांकि, पुलिस ने कहना है कि जांच में आतंकी घटना से जुड़ा कोई एंगल सामने नहीं आया है.

पुलिस के मुताबिक, यह शव श्मशान घाट बिलाल कॉलोनी जंगलमंडी में मिला. पुलिस के मुताबिक, ये शव प्रवासी भिखारी है. जो भीख मांगकर अपना गुजारा करता था. शव के सिर में चोट के निशान मिले हैं. हालांकि, पुलिस ने घटना का आतंकी लिंक होने से इनकार किया है.
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
हार्ड कोर आतंकियों के सहयोगियों को कश्मीर से बाहर किया जाएगा शिफ्ट
उधर, जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद हार्ड कोर आतंकियों के सहयोगियों को घाटी से बाहर शिफ्ट किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इन्हें हाई सिक्योरिटी में चार्टर्ड प्लेन से ले जाया जाएगा. आने वाले दिनों में ऐसे 100 कैदियों को बाहर भेजा जाएगा. इनमें से 30 आतंकी ऑपरेटिव A कैटेगरी के होंगे. ये UAPA के तहत जेलों में बंद हैं. वहीं, 70 पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत बंद हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story