
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) के अधिकारियों ने गुरुवार को मुंबई अंधेरी इलाके स एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर (Nigerian Drugs Peddler) को 407 ग्राम कोकीन (Cocaine) के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया है. बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ रुपये लगाई जा रही है. नारकोटिक्स सेल के अधिकारी को सूचना मिली थी कि नाइजीरियाई लोगों का एक ग्रुप ड्रग्स बेचने के लिए मुंबई (Mumbai) आ रहा है. आरोपी पेडलर को कोर्ट (Court) में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया. वहीं इससे पहले जनवरी में मुंबई के एन्टॉप हिल इलाके में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. कथित तौर पर उनके पास से 16.10 करोड़ रुपये का मेथाक्वालोन नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





