
x
फाइल फोटो
पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
सीतामढ़ी (आईएएनएस)| बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध अपराधी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अर्धरात्रि में अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने बुधनगरा गांव पहुंची थी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की जिसमें एक अपराधी प्रिन्स सिंह को गोली लग गयी जिनकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक बुधनगरा गांव का ही बताया जाता है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद तलाशी अभियान में 3 अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद किया है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में छापेमारी की जा रही है।
बताया जाता है कि पुलिस इलाके में शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। प्रिंस भी शराब कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





