भारत
मूंछ और आई-ब्रो काटी...चोरी के आरोप में मुंडन कराकर पिटाई, 1 गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:24 AM IST

x
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार की जा रही है।
गया: बिहार के गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक को चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने पकड़कर मुंडन करा दिया और फिर उसे बांधकर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि रविवार की रात इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस की जांच में यह मामला सत्य पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखकर पीड़ित परिवार की खोज की। इस घटना में चोरी के आरोप में युवक को हैंडपंप में बांधकर लोगों द्वारा पिटाई करने, कपड़े उतारने, उसके सिर का मुंडन, आइब्रो, मूंछे काटे जाने का मामला सामने आया था।
पीड़ित की मां के बयान पर सोमवार को इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। भारती ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डेल्हा थाना अंतर्गत बैरागी मोहल्ला के रहने वाले अनिल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





