भारत

1, 2, 3, 4 और 5...एक एक कर परिवार के लोग तालाब में डूबते चले गए, मचा कोहराम

jantaserishta.com
10 Feb 2025 9:00 AM IST
1, 2, 3, 4 और 5...एक एक कर परिवार के लोग तालाब में डूबते चले गए, मचा कोहराम
x
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.
पाटन: गुजरात के पाटन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के वडावली गांव के तालाब में 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. गांव के एक परिवार के कुछ सदस्य बकरी चराने के लिए गए थे. देर रात घर लौटते समय परिवार तालाब के पास से गुजर रहा था. तभी अचानक एक लड़की का पैर फिसल जाता है और वह तालाब में गिर जाती है.
इतने में हड़बड़ाकर साथ में चल रहा उसका भाई और उसकी माँ भी बचाने के लिए तालाब में उतरते हैं लेकिन पानी की गइराई का अंदाजा न होने के कारण एक एक कर परिवार के 3 लोग समेत कुल 5 लोग तालाब में डूब गए. परिवार तीन सदस्य जिसमें फिरोजा मलेक सहित उनके 2 बच्चे अब्दुल और मेहरा के साथ साथ गांव की सिमरन और सोहेल की डूबने से मौत हुई है.
घटना के बाद वहां पहुंचे कुछ लोगों ने तालाब के बहार पड़ी चप्पलों से दुर्घटना का अंदाजा लगाया. पता चलता कि कोई डूबा है. इसके बाद गांव वालों ने 5 मृतकों को तालाब से निकलकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर गांव के लोग शोक में डुबे हुए हैं.
बता दें कि एक माह पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से ऐसी ही दुखद खबर आई थी जब एक ही परिवार के चार लोग पानी में डूब गए थे.यहां गंगा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोग डूब गए और उनकी मौत हो गई. इस हादसे में दो लोगों को पहले बचा लिया गया था. मगर, इलाज के दौरान उनमें से एक शख्स की मौत हो गई. घटना 6 जनवरी को कड़ाधाम के बाजार घाट पर हुई थी. नगर पंचायत दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने पिता के शुद्धि कार्यक्रम के लिए परिजनों के साथ गंगा बाजार घाट गए थे. गंगा नदी में नहाते समय अचानक जेके मिश्रा, उनके बेटे शिकार मिश्रा, भाई रिटायर्ड फौजी जय जनार्दन और बेटा छोटू मिश्रा डूबने लगे. एक दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी गहरे पानी में चले गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story