भारत

भारतीय एडटेक स्टार्टअप Unacademy में बड़ी संख्या में निकाले जा रहे लोग, जानिए वजह

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 1:43 PM GMT
भारतीय एडटेक स्टार्टअप Unacademy में बड़ी संख्या में निकाले जा रहे लोग, जानिए वजह
x

मुंबई: भारतीय एडटेक स्टार्टअप Unacademy में छंटनी का सिलसिला बरकरार है। एक साल में दो बार कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। दूसरी बार में कंपनी ने 350 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनअकादमी के को-फाउंडर और सीईओ गौरव मुंजाल द्वारा भेजे गए एक इंटरनल नोट के मुताबिक, Unacademy इस साल दूसरी बार नौकरी में कटौती करने का फैसला लिया है। इस बार कंपनी ने 10% यानी 350 कर्मचारियों को पिंक लेटर दिया है।

जानिए कंपनी ने क्या कहा?

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली एडटेक कंपनी को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है इसलिए कंपनी लागत कम करना चाह रही है। मुंजाल ने कर्मचारियों को संबोधित किए गए लेटर में कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमें अपने कुछ बेहद प्रतिभाशाली Unacademy कर्मचारियों को अलविदा कहना होगा।" मुंजाल ने कहा कि पूरे समूह के करीब 10 फीसदी कर्मचारी प्रभावित होंगे।

क्यों निकाले जा रहे हैं कर्मचारी?

गौरव मुंजाल ने अपने कर्मचारियों से माफी मांगते हुए कहा कि मैं आप सभी से माफी मंगाता हूं, मैंने पहले कहा था कि अब दोबारा छंटनी की स्थिति नहीं आने दूंगा लेकिन अब जब स्टडी ऑफ़लाइन शुरू हो गई तो हमारी फंडिंग कम हो गई है। इसके साथ ही मुंजाल ने लिखा है कि निकाले जा रहे कर्मचारियों को नोटिस पीरियड्स की सैलरी के अलावा दो महीने का अतिरिक्त वेतन भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं अगले एक साल तक मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज, प्लेसमेंट और करियर में सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।

Next Story