भारत

...कुदरत को कुछ और ही मंजूर था: शुक्रवार को मौत, आज चुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई तो...

jantaserishta.com
13 May 2023 5:53 PM IST
...कुदरत को कुछ और ही मंजूर था: शुक्रवार को मौत, आज चुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई तो...
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई. पूरे प्रदेश के साथ ही सुल्तानपुर के नगर पंचायत कादीपुर में निराला नगर वार्ड के भी रिजल्ट आ गए, मगर यहां जिस प्रत्याशी को जीत मिली, उसकी मतगणना से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
इसके बाद शनिवार को नगर पंचायत कादीपुर में निराला नगर वार्ड के मृतक प्रत्याशी संतराम को जीत हासिल हुई. संतराम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उन्हें कुल 217 वोट मिले. संतराम ने अपने विपक्षी रमेश को तीन वोटों से हराया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आम के बाग में रखवाली करते समय संतराम की हार्टअटैक से मौत हो गई थी. सभासद प्रत्याशी संत प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. नगर पंचायत कादीपुर में दस वार्ड हैं. इसमें निराला नगर वार्ड भी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story