भारत
BIG BREAKING: एक की परिवार के 6 लोगों की मौत, नहर में जा गिरी कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
jantaserishta.com
29 May 2024 10:38 AM IST

x
एक लड़की की हालत गंभीर है.
मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली में एक भीषण कार दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई. तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर चिंचणी गांव के पास आधी रात को एक ऑल्टो कार ताकारी नहर में गिर गई. इस भयानक कार हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है.
यह कार हादसा आधी रात करीब 12:30 बजे के आसपास हुआ. मृतक तासगांव के सिविल इंजीनियर राजेंद्र जगननाथ पाटिल के परिवार से हैं. तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर चिंचनी इलाके में आधी रात को एक ऑल्टो कार के ताकारी नहर में गिर जाने से यह हादसा हो गया.
इस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के नाम मृतक इंजीनियर राजेंद्र जगननाथ पाटिल (उम्र 60 साल), ड्राइवर, पत्नी सुजाता राजेंद्र पाटिल (उम्र 55 साल), बेटी प्रियंका अवधूत खराड़े (उम्र 30 साल), पोती ध्रुवा (उम्र तीन साल), राजवी (उम्र दो साल), कार्तिकी (उम्र एक साल), घायल बेटी स्वप्नाली विकास भोसले (उम्र 30 साल) हैं.
Tagsमहाराष्ट्रसांगलीसांगली न्यूज़सांगली एक्सीडेंट न्यूज़एक्सीडेंट न्यूज़एक्सीडेंटMaharashtraSangliSangli NewsSangli Accident NewsAccident NewsAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





