भारत
10,000 KG नकली तंबाकू बरामद...नकली तंबाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
jantaserishta.com
9 April 2024 12:50 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और तकरीबन 10,000 किलो नकली तंबाकू बरामद किया है जो मार्केट में बेचा जा रहा था।
यह फैक्ट्री आलू के कोल्ड स्टोरेज की आड़ में चलाई जा रही थी। नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस और सीआरटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तंबाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 10 हजार किलो नकली तंबाकू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से नकली तंबाकू को मार्केट में असली बताकर बेच रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने फैक्ट्री को आलू का कोल्ड स्टोर बनाया हुआ था। आरोपी आलू के कोल्ड स्टोरेज की आड़ में नकली तंबाकू बनाकर बेचने का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से आलू के कई बोरे बरामद किए हैं और एक ट्रक भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है और इस गैंग के फरार लोगों की तलाश भी की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नकली तंबाकू किन-किन लोगों को और किन राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।
Tagsनोएडानकली तंबाकू फैक्ट्रीनकली फैक्ट्रीनोएडा पुलिसNoidaFake Tobacco FactoryFake FactoryNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





