भारत

अफगानिस्तान में भूकंप का झटका 4.1 रहा तीव्रता

Subhi
7 Sept 2026 6:55 AM IST
अफगानिस्तान में भूकंप का झटका 4.1 रहा तीव्रता
x
भूकंप का झटका

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 36 मिनट 23 सेकंड पर आया.

NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 130 किलोमीटर की गहराई में था. इसका लोकेशन 36.114 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.820 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया. भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण इसके असर से जुड़ी कोई अन्य जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है.

भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी भी सामने नहीं आई है. NCS लगातार भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी करता है और भूकंप की तीव्रता, समय, गहराई और लोकेशन से जुड़ी जानकारी जारी करता है.


Next Story