भारत
राजस्थान निकाय चुनाव: 273 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान
Shantanu Roy
21 Sept 2026 2:29 PM IST

x
Jaipur. जयपुर। राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद अब शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के 305 नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दल अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। चुनाव से पहले दोनों पार्टियों ने पार्षदों की बाड़ेबंदी भी की और निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश की।
32 निकायों में निर्विरोध चुनाव पूरा
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, प्रदेश के 32 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इनमें भाजपा के कई उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा दो निकायों में कांग्रेस और दो में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा की महिला मेयर भी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। हालांकि कुछ निकायों में मतदान की प्रक्रिया बाद में होगी। जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम सहित सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन स्थानों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को कराया जाएगा।
कई बड़े शहरों में होगी चुनावी प्रक्रिया
सोमवार को होने वाले चुनाव में प्रदेश के कई प्रमुख नगर निकाय शामिल हैं। उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव होना है। इसके अलावा 41 नगर परिषदों में सभापति और 262 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष चुने जाएंगे। इन चुनावों को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा नेताओं ने जनता का धन्यवाद किया और जीत पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी थी। वहीं कांग्रेस ने कई जगहों पर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सत्ता का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि भाजपा इन आरोपों को खारिज करती रही है।
तिजारा में कांग्रेस ने लगाए आरोप
तिजारा नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बाड़ेबंदी से लौट रहे उसके 18 पार्षदों को हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने रोककर डिटेन कर लिया। कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने इसके विरोध में धरना दिया और सभापति चुनाव रद्द कराने की मांग की। विरोध के बीच तिजारा बाजार बंद होने की जानकारी भी सामने आई। हालांकि पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक स्थिति का इंतजार है।
निर्दलीय पार्षदों पर भी नजर
निकाय चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने बहुमत जुटाने के लिए निर्दलीय पार्षदों से संपर्क साधा है। अब अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद यह साफ होगा कि प्रदेश के अलग-अलग नगर निकायों में सत्ता की कमान किस दल या गठबंधन के हाथ में जाती है। नगर निगम महापौर चुनाव में अलवर में BJP, उदयपुर में BJP, पाली में BJP और बीकानेर में कांग्रेस विजेता रही. भरतपुर और भीलवाड़ा में BJP निर्विरोध विजेता रही, जबकि अजमेर में अभी नतीजा घोषित नहीं हुआ है.
अलवर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की. बीजेपी की सुमन लता अग्रवाल मेयर पद पर विजयी हुईं.
बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने बीजेपी को झटका दिया और जीत दर्ज की. कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर पद पर विजयी हुए.
नगर निगम महापौर चुनाव में उदयपुर में BJP, पाली में BJP, भरतपुर में BJP निर्विरोध और भीलवाड़ा में BJP निर्विरोध विजेता रही.
उदयपुर नगर निगम में मेयर का चुनाव बीजेपी ने जीत लिया. भाजपा के पारस सिंघवी विजयी रहे. भाजपा को 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 25 वोट मिले. चुनाव में 4 निर्दलीय थे, जिनमें से 2 के वोट भाजपा और 2 के वोट कांग्रेस को मिले.
टोंक में नरेंद्र कुमार शर्मा नगर पालिका निवाई के चेयरमैन निर्वाचित हुए. दो निर्दलीयों के सहारे नरेंद्र कुमार शर्मा चेयरमैन बने. नरेंद्र कुमार शर्मा को 21 मत मिले, जबकि कांग्रेस की रेखा जैन को 19 मत मिले.
पाली नगर निगम में बीजेपी ने कब्जा किया. बीजेपी की नमिता बुबुकिया ने कांग्रेस के बागी राजबाला हिंगड़ को हराया. कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. पाली में बीजेपी को 33 मत, कांग्रेस को 3 मत और अन्य को 29 मत मिले.
जालौर: सांचौर नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ. बीजेपी के पुरुषोत्तम दवे चेयरमैन बने. बीजेपी के पक्ष में 23 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 12 मत पड़े.
अलवर: अलवर नगर निगम में वोटिंग करने के लिए भाजपा के पार्षद पहुंचे. सभी पार्षदों को एक साथ बस से नगर निगम लाया गया.
राजस्थान में आज शहरों की सरकार का फैसला
273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग
पार्षद चुनेंगे शहरों की नई सरकार के मुखिया
सुबह 10 बजे से मतदान, दोपहर 2 बजे से मतगणना
5 नगर निगमों में आज मेयर का चुनाव
अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और पाली में मेयर की कुर्सी का फैसला
24 नगर परिषद और 244 नगर पालिकाओं में भी अध्यक्ष-सभापति का चुनाव
32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं
पांच नगर निगमों का गणित
अजमेर: कांग्रेस 37, भाजपा 32, निर्दलीय 11
41 है बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस बहुमत से 4 दूर
भाजपा को बहुमत के लिए 9 पार्षदों की जरूरत
अजमेर में निर्दलीयों के रुख पर टिकी नजर
कांग्रेस की किरण गर्हवाल और भाजपा की अनामिका शर्मा आमने-सामने
बीकानेर: कांग्रेस 42, भाजपा 27, निर्दलीय 10, RLP 1
41 के बहुमत आंकड़े से कांग्रेस एक सीट आगे
कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के सुरेंद्र सिंह के बीच मुकाबला
उदयपुर: भाजपा 53, कांग्रेस 23, निर्दलीय 3, CPM 1
41 के बहुमत आंकड़े से भाजपा काफी आगे
उदयपुर में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
अलवर: भाजपा 28, कांग्रेस 23, निर्दलीय 13, BSP 1
33 है बहुमत का आंकड़ा
भाजपा बहुमत से 5 और कांग्रेस 10 सीट दूर
अलवर में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम
भाजपा की सुमनलता अग्रवाल और कांग्रेस के कमलेश शर्मा आमने-सामने
पाली: कांग्रेस 29, भाजपा 21, निर्दलीय 15
33 है बहुमत का आंकड़ा
कांग्रेस बहुमत से 4 और भाजपा 12 सीट दूर
पाली में भी निर्दलीय पार्षदों पर नजर
सियासी तस्वीर
बहुमत वाले निकायों में भी पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती
बहुमत से दूर निकायों में निर्दलीय बनेंगे सत्ता की चाबी
भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर
बाड़ेबंदी के बाद आज होगी संख्या बल की असली परीक्षा
एक-एक पार्षद का वोट बदल सकता है बोर्ड का गणित
मेयर-सभापति-अध्यक्ष चुनाव के साथ निकायों में नई सरकार का गठन
जयपुर-जोधपुर-कोटा का चुनाव बाद में
जयपुर, जोधपुर और कोटा में आज मेयर का चुनाव नहीं
तीनों नगर निगमों के लिए अलग चुनाव कार्यक्रम
25 सितंबर को होगा जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव
जयपुर में भाजपा 78, कांग्रेस 53, निर्दलीय 15
कोटा में भाजपा 55 और कांग्रेस 39
जोधपुर में भाजपा 44, कांग्रेस 44 और अन्य 11
जोधपुर में दोनों प्रमुख दल बराबरी पर, अन्य पार्षदों की भूमिका अहम
22 सितंबर को डिप्टी मेयर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव
- नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितंबर को होगा. इसके लिए बैठक सुबह 10 बजे होगी, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक, उनकी संवीक्षा 11.30 बजे से और अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी.
- मतदान आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी.
अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत मेयर पद के लिए आज मतदान होगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा.
भाजपा और कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर है. भाजपा के पार्षद पुष्कर से मतदान करने आएंगे, वहीं कांग्रेस के पार्षद जयपुर से आएंगे.
निर्दलीय 11 पार्षद तय करेंगे कि किसकी जीत होगी. नगर निगम की नई बिल्डिंग में मतदान होगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी.
बीकानेर नगर निगम चुनाव
जोधपुर में बाड़ेबंदी में मौजूद बीजेपी पार्षद अब बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं.
बीजेपी खेमे से बस रवाना होने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में विधायक जेठानंद व्यास जयकारे लगाते हुए पार्षदों को रवाना करते नजर आए. बस में बीजेपी के तमाम पार्षद मौजूद बताए जा रहे हैं.रवाना होने के दौरान बीजेपी खेमे में उत्साह दिखा और कई तस्वीरें सामने आई हैं. आज बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के लिए मतदान होगा. कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों की नजरें अब मेयर की कुर्सी पर हैं. मतदान के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी.
रात में हुई सुनवाई
राजस्थान में बीकानेर और हनुमानगढ़ में जीते हुए पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए राज्य के इतिहास में पहली बार हाईकोर्ट ने रात 12 बजे कोर्ट गठित किया और रात दो बजे तक सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगी. इससे पहले रविवार को दिन में छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट को नागौर और श्री गंगानगर के पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए कोर्ट गठित करना पड़ी और दोनों जगहों पर पार्षदों की गिरफ्तारी रोक लगी.
बीकानेर में रविवार देर रात करीब 12 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के गेट खुले. बीकानेर मेयर चुनाव से जुड़ी याचिका पर विशेष सुनवाई हुई. बीकानेर नगर निगम के वार्ड-18 से नव निर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की याचिका पर सुनवाई हुई. मकसूद अहमद को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली. हाईकोर्ट में जस्टिस सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई. करीब दो माह पुरानी FIR से जुड़े मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई.
नोटिस जारी हुआ था
मकसूद अहमद को 15 सितंबर को कोटगेट थाने से गवाह के रूप में नोटिस जारी हुआ था. गिरफ्तारी की आशंका के चलते रविवार देर शाम हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. आज सोमवार को बीकानेर मेयर पद के लिए चुनाव होना है. याचिका की तात्कालिकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई. अधिवक्ता कौशल गौतम के माध्यम से याचिका दाखिल हुई. वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन आचार्य ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में पैरवी की. जोधपुर हाईकोर्ट में कल रात को सुनवाई हुई. मकसूद अहमद पर सरकारी डिस्पेंसरी में सरकारी काम में बाधा की शिकायत और डॉक्टर से अभद्रता की शिकायत पर कोटगेट में 2 माह पूर्व शिकायत हुई थी.
Next Story





