भारत

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा बोरडोवाली सीट से जीते, फिर भाजपा सरकार

jantaserishta.com
2 March 2023 3:34 PM IST
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा बोरडोवाली सीट से जीते, फिर भाजपा सरकार
x

फाइल फोटो

अगरतला (आईएएनएस)| त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवाली सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 1,257 मतों के अंतर से हराया है। माणिक साहा पहली बार पिछले साल जून में हुए उपचुनाव में आशीष कुमार साहा को 6,104 मतों के अंतर से हराकर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।
भाजपा केंद्रीय नेताओं के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के शीर्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पिछले साल 15 मई को माणिक साहा ने संक्षिप्त अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि माणिक साहा के दूसरी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री होने की संभावना है।
माणिक साहा के अलावा, शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ (मोहनपुर सीट), प्रणजीत सिंह राय (राधाकिशोरपुर सीट), खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कांति देब (कमलपुर सीट), त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन (धर्मनगर सीट) से राज्य विधानसभा के लिए फिर से चुने गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story