
नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोनावायरस (Coronavirus in India) के मामले बढ़ने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 3,545 नए कोविड मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, 3,545 नए कोविड मामले रिपोर्ट होने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4,30,94,938 पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार की तुलना में आज नए कोविड मामलों में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है. देश में गुरुवार को 3,275 नए कोविड मामले सामने आए थे, जबकि 55 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई थी.
भारत में पिछले 24 घंटों में 3,545 नए कोविड मामले सामने आए, इस दौरान संक्रमित लोगों में 27 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 19,688 हैं। pic.twitter.com/KRSyBzHWRG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





