भारत

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों ने ली शपथ

jantaserishta.com
2 Nov 2022 6:57 PM IST
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों ने ली शपथ
x

DEMO PIC 

चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा ने बुधवार को एक समारोह में अदालत के 10 नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिन अतिरिक्त जजों ने शपथ ली उनमें कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, रितु टैगोर, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बेरी और विक्रम अग्रवाल शामिल हैं। इस मौके पर हाईकोर्ट के जज और वकील भी मौजूद थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इन 10 नए जजों के प्रमोशन के साथ अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जजों की कुल संख्या 56 से बढ़कर 66 हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story