भारत

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन किए

Nilmani Pal
11 Jun 2023 2:25 AM GMT
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन किए
x

एमपी। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार तड़के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। डीके भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। उन्होंने बताया कि जब समय खराब चल रहा था, तब भी वे महाकाल के दर्शन के लिए तीन बार उज्जैन आ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और भगवान भारतीय जनता पार्टी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं।

डीके शिवकुमार दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे शनिवार रात 8 बजे ही उज्जैन आ गए थे। रात में ही महाकाल मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन करने गए। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद तड़के होने वाली महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठक ध्यान लगाया। महाकाल के नाम का जाप किया। उनके साथ विधायक महेश परमार, शोभा ओझा, जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।

महाकाल दर्शन और पूजन के बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा, इस बार कांग्रेस की सरकार का आशीर्वाद हमें कर्नाटक में मिला है। भगवान से प्रार्थना करने आया हूं कि मुझे और कर्नाटक सहित भारत को समृद्धि देना। सभी खुशी से रहें।


Next Story