मनोरंजन

प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म 'राधेश्याम' का मोशन VIDEO

Rounak Dey
24 Oct 2020 11:40 AM IST
प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म राधेश्याम का मोशन VIDEO
x
सिनेमा जगत में 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास 41 साल के हो गए हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सिनेमा जगत में 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास 41 साल के हो गए हैं. प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है. सुपरस्टार प्रभास को उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधेश्याम' में देखा जा सकता है. फिल्म के निर्माताओं ने जन्मदिन का तोहफा देते हुए प्रभास की अपकमिंग फिल्म राधेश्याम का मोशन वीडियो रिलीज़ कर दिया है. इससे पहले महीने की शुरुआत में निर्माताओं ने राधेश्याम का पहला लुक रिवील कर दिया था.

फिलहाल इस फिल्म के मोशन वीडियो को अभिनेता प्रभास ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. जिसे शेयर करने के मात्र 13 घंटे के अंदर 15 लाख के करीब लाइक मिल गए हैं. वहीं 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है. इसे शेयर करने के साथ ही प्रभास ने लिखा है, '#RadheShyam की रोमांटिक यात्रा के लिए आप सभी का स्वागत है.'

बता दें कि फिल्म में वो विक्रमादित्य के रोल में होंगे. राधेश्याम में उनके अपोज़िट पूजा हेगड़े नज़र आने वाली हैं जो इससे पहले मोहेंजो दाड़ो और हाउसफुल 4 में भी नज़र आ चुकी हैं. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ये एक रोमांटिक फिल्म है जो प्रभास की बाकी फिल्मों से काफी अलग होने जा रही है.



इसके साथ ही फिल्म में भाग्यश्री, प्रियदर्शी, कुणाल रॉय कपूर और सचिन खेडेकर को भी देखा जा सकता है. फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार कर रहे हैं. इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा.

Next Story