जरा हटके

बंदर ने गधे की ऐसी सवारी, जिसे देख आप भी हो जाएगे हैरान

Subhi
19 Sept 2021 10:53 AM IST
बंदर ने गधे की ऐसी सवारी, जिसे देख आप भी हो जाएगे हैरान
x
जानवरों की काफी मजेदार और दिलचस्प वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. कभी ऐसी भी वीडियोज देखने को मिलती हैं

जानवरों की काफी मजेदार और दिलचस्प वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. कभी ऐसी भी वीडियोज देखने को मिलती हैं, जिसको देख आप भी सोच में पड़ जाते होंगे कि आखिर ये सच है कि नहीं. अब इसी कड़ी में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक गधे के ऊपर बंदर दिख रहा है. इस वीडियो को देख हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर ये बंदर इस गधे के ऊपर क्यों ही बैठा है? लेकिन आपको बता दें बंदर गधे के ऊपर बैठकर उसको रोकते हुए नजर आ रहा है.

वीडियो में बंदर और गधा एक सड़क पर दिख रहे हैं, लेकिन वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बंदर जबरदस्ती गधे के ऊपर चढ़ा हुआ है और बंदर का उतरना का बिलकुल भी दिल नहीं है. बल्कि वो बंदर गधे को चलने से रोकता हुआ नजर आ रहा है. बंदर और गधे के इस वीडियो में दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं. ये वीडियो लोगों को बेहद ही मजेदार लग रहा है. वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि कुछ दूर जाकर गधा भागने लगता है हालांकि वो बंदर फिर भी चढ़ा रहता है.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट पर वायरल हॉग ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन भी साझा किया है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो और भी प्लेटफार्म पर देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को अबतक हजारों से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो पर लोग काफी रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'कुछ भी कहीं भी हो जबरदस्ती वाला मसला ऐसा ही होता है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंसानों की तरह जानवर भी हर बात को समझते हैं' तीसरे यूजर ने लिखा, 'हाय! ये दोस्ती बेहद ही खूबसूरत के साथ-साथ मजेदार है' इसके अलावा बाकी यूजर ने इमोटिकॉन शेयर किया है.

Next Story