महाराष्ट्र

मुंबई पुलिस ने 506 विदेशी नागरिकों का लगाया पता , वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी

3 Feb 2024 7:00 AM GMT
मुंबई पुलिस ने 506 विदेशी नागरिकों का लगाया पता , वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी
x

ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया है, जो पिछले साल से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लोग या तो उचित दस्तावेज के बिना भारत में दाखिल हुए थे या इनकी वीजा अवधि …

ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने 411 नाइजीरियाई सहित 506 विदेशी नागरिकों का पता लगाया है, जो पिछले साल से यहां अवैध रूप से रह रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये लोग या तो उचित दस्तावेज के बिना भारत में दाखिल हुए थे या इनकी वीजा अवधि खत्म हो गई थी।अनुसार नवी मुंबई के पुलिस प्रमुख मिलिंद भारम्बे ने कहा कि इलाके में नशीली दवाओं की बिक्री पर छापेमारी और तलाशी के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली। उन्होंने कहा, 411 नाइजीरियाई लोगों में कई नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों में शामिल पाए गए।

पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है, जिन्होंने अपनी संपत्तियों में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को रखा था।अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में अवैध रूप से रहने वाले कुल 483 विदेशियों को देश छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

    Next Story