महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Nilmani Pal
27 Nov 2023 8:14 AM GMT
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
x

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को चेन्नई में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

सिंह की आदमकद प्रतिमा यहां प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में स्थापित की गई है।स्टालिन ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सिंह के परिजन भी मौजूद रहे।

मुताबिक अनावरण के बाद स्टालिन, अखिलेश यादव और अन्य लोगों ने सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।स्टालिन ने अप्रैल में घोषणा की थी कि तमिलनाडु सरकार सिंह की एक प्रतिमा स्थापित करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने बी.पी. मंडल आयोग की सिफारिश के आधार पर केंद्र सरकार की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था।

Next Story