- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ACB ने शिवसेना विधायक...
ACB ने शिवसेना विधायक राजन साल्वी के कई परिसरों पर मारे छापा

मुंबई: महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रत्नागिरि जिले में शिवसेना (UBT) विधायक राजन साल्वी के कई परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके तथा उनके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने …
मुंबई: महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रत्नागिरि जिले में शिवसेना (UBT) विधायक राजन साल्वी के कई परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके तथा उनके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एसीबी की ठाणे इकाई की एक टीम ने जिले में साल्वी से जुड़े पांच परिसरों में छापेमारी की।साल्वी राजापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से हैं।
अधिकारी ने बताया कि साल्वी, उनकी पत्नी और बेटे ने 3.53 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से कथित तौर पर अधिक है।उन्होंने बताया कि साल्वी, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
