महाराष्ट्र

दो करोड़ की हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

Bharti sahu
10 Dec 2023 10:30 AM GMT
दो करोड़ की हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार
x

मुंबई: दिल्ली में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए एआईयू ने शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रही महिला को रोका।अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाशी लेने के बाद एआईयू के अधिकारियों ने उसके अंत: वस्त्र में छिपाकर रखे गए 20 कैप्सूल जब्त किए, जिनमें कथित तौर पर हेरोइन थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विक्टोरिया ओकाफोर नामक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ ले जा रही थी।यह मादक पदार्थ उसे पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा के ओनी नामक व्यक्ति ने दिया था।अनुसारअधिकारी ने बताया कि महिला को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Next Story