मध्य प्रदेश

नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती से भेंट की

Jantaserishta Admin 4
12 Dec 2023 6:53 PM IST
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती से भेंट की
x

भोपाल। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के निवास पहुंच कर उनसे भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सुश्री उमा भारती ने तिलक कर तथा मिष्ठान खिलाकर डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया एवं “मोदी के मन में एमपी और एमपी के मन में मोहन” के शब्दों के साथ डॉ. यादव को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Next Story