
x
जम्मू : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार देर शाम आतंकियों ने बिहार के युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। लक्षित हत्या की यह वारदात लोकसभा चुनाव के बीच जबलीपोरा इलाके में हुई। युवक राजू शाह जबलीपोरा में परिवार के साथ किराए पर रहता था और पकौड़े की रेहड़ी लगाता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ आतंकी उसकी रेहड़ी पर आए और गोलियां बरसा कर भाग गए। राजू के गर्दन और पेट में गोलियां लगीं। लोगाें ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्तों की मदद से पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर में इस साल गैर कश्मीरियों पर लगातार तीसरा आतंकी हमला
कश्मीर में आतंकी लक्षित हत्या के तहत लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। अनंतनाग में बिहार निवासी राजू की हत्या इस साल का गैर कश्मीरियों पर तीसरा हमला है। 7 फरवरी को श्रीनगर में आतंकियों ने पंजाब के अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह व रोहित मशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हमले में रोहित घायल हुआ था जिसने आठ फरवरी को दम तोड़ दिया था। 8 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के बीच ही आतंकियों ने शोपियां जिले में गैर कश्मीरी कैब चालक परमजीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। अब 17 अप्रैल को आतंकियों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है।
बिजबिहाड़ा : दो संदिग्ध हथियारों संग गिरफ्तार
कश्मीर के अनंतनाग जिले से बुधवार को सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकियों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बिजबिहाड़ा में सेना पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान दो संदिग्धों को हथियार, एक हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध जैसे सामान के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने संदेह होने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।
Tagsआतंकी हमलेबिहार युवकगोलियां मारकर हत्याTerrorist attackBihar youthshot deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





