राज्य

महिला ने पीएसी के एक जवान के खिलाफ गर्भपात कराने और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई

Teja
3 July 2022 11:12 PM IST
महिला ने पीएसी के एक जवान के खिलाफ गर्भपात कराने और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई
x
रिपोर्ट दर्ज

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पीएसी के एक जवान के खिलाफ गर्भपात कराने और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पीएसी के जवान ने उनके साथ शादी की, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसे छोड़ दिया।महिला का कहना है कि गिरी मार्केट विकास नगर में रहने वाला श्याम कुमार पीएसी में सिपाही है और फिलहाल अलीगढ़ में तैनात है। दोनों की ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी। श्याम ने शादी का आश्वासन देकर दोस्ती की थी। इस बीच शारीरिक संबंध बने, वह गर्भवती हो गई। पहले दोनों ने बच्चे को जन्म देने पर सहमति दी थी, लेकिन बाद में श्याम ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया।

आरोप है कि युवक अन्य महिलाओं से बात करने लगा। उसने विरोध किया तो शादी करने के लिए टालमटोल करने लगा। 19 जून 2021 को शिकायत करने के बाद आरोपी ने शिकायत वापस लेने के लिए कहा। उसके परिजनों ने भी शादी से मना कर दिया था। कुछ समय बाद वह अलीगढ़ में श्याम कुमार के ऑफिस पहुंची और शिकायत की। महिला का कहना है कि 27 जुलाई 2021 को श्याम ने उससे मंदिर में शादी कर ली। कोर्ट में दोनों ने दस्तावेजों पर साइन कराए थे। इसके बाद युवक को परिवार के लोगों ने बेदखल कर दिया। दोनों के बीच सहमति से युवक डयूटी पर, वह मायके चली गई।
कुछ दिनों बाद महिला ससुराल गई तो वहां उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग की। इसके बाद श्याम कुमार ने भी उसे घर में साथ रखने से इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि 8 फरवरी को एसएसपी ऑफिस और महिला थाने में तहरीर दी थी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि श्याम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर रही है।



Next Story