पश्चिम बंगाल

नौकरी न कर सके बीवी इसलिए काट दिया हाथ

Admin2
6 Jun 2022 7:08 PM IST
नौकरी न कर सके बीवी इसलिए काट दिया हाथ
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी का हाथ इसलिए काट दिया क्योंकि उसे एक सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी मिल गई थी। 24 वर्षीय महिला रेणु खातून दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जबकि आरोपी 26 वर्षीय शेर मोहम्मद शेख फरार है। पूर्वी बर्दवान जिले के पुलिस अधीक्षक कमनाशीष सेन ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है। आदमी फरार है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी पत्नी को नौकरी मिलने के बाद ईर्ष्या के कारण ऐसा किया।"

Next Story