- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Medinipur: दांतन...

पश्चिम मेदिनीपुर: दांतन थाना क्षेत्र के मेनकापुर इलाके में मेला में माइक बजाने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, मृत युवक की पहचान सौरभ बेरा (18) के रूप में हुई है। वह मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलदापाड़ा इलाके का रहने वाला था और पेशे से साउंड सिस्टम ऑपरेटर था।
स्थानीय सूत्रों और परिजनों ने बताया कि मेनकापुर में पूजा और मेला के अवसर पर सौरभ को माइक बजाने की जिम्मेदारी मिली थी। वह एक माइक व्यवसायी के अधीन काम करता था। मंगलवार दोपहर काम के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खण्डरुई ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।





