- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Medinipur: युवती...
West Medinipur: युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों में शोक

पश्चिम मेदिनीपुर: ज़िले के बेलदा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर से झूलती अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बेलदा–केशियाड़ी मोड़ रेलगेट के निकट छोटे मातकत्तपुर इलाके की है।
पुलिस के अनुसार, मृत छात्रा का नाम सहेली देव (22) है, जो बेलदा थाना क्षेत्र के छोटे मातकत्तपुर की निवासी थी। वह बेलदा कॉलेज की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर घर के अंदर से उसका शव बरामद हुआ। परिजन उसे अचेत अवस्था में बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और परिवार दोनों ही मौत के कारण को लेकर असमंजस में हैं। प्राथमिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार को शव को खड़गपुर महकमा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।
घटना से परिवार और स्थानीय क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





