पश्चिम बंगाल

West Medinipur: वाहन दुर्घटना में खलासी की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
25 Jun 2026 12:33 PM IST
West Medinipur: वाहन दुर्घटना में खलासी की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
x
सड़क दुर्घटना में खलासी की मौत से मचा कोहराम

पश्चिम मेदिनीपुर: जिले के बलिभाषा इलाके में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर एक सड़क दुर्घटना में एक मालवाहक लॉरी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, खजूर से लदी एक लॉरी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी लॉरी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तथा खलासी केबिन में फंस गए।

घटना की सूचना पाकर मानिकपाड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसे में खलासी की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story