पश्चिम बंगाल

West Medinipur: पश्चिम मेदिनीपुर में मौत का मंजर, अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत

Admindelhi1
13 July 2026 12:23 PM IST
West Medinipur: पश्चिम मेदिनीपुर में मौत का मंजर, अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत
x

पश्चिम मेदिनीपुर: जिले में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में सड़क दुर्घटना, विषैली गैस तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाय की मृत्यु को लेकर विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में कुल पांच लोगों की मृत्यु हुई है तथा कई लोग घायल हुए हैं।

जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुमपुर इलाके में पोक्तापोल-दशग्राम ग्रामीण सड़क पर रविवार मोटरसाइकिल और मालवाहक इंजन ट्रॉली के बीच आमने-सामने की टक्कर में सबंग थाना क्षेत्र के डाडरा गांव निवासी प्रशांत पाड़ी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति तथा इंजन ट्रॉली चालक घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को मकरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच प्रारंभ कर दी है।

इसी बीच चंद्रकोणा-दो विकासखंड के कृष्णपुर क्षेत्र के गोयाडांगा गांव में एक घर के शौचालय चैंबर में कार्य करने के दौरान विषैली गैस की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मृत्यु हो गई। घटना में दो अन्य व्यक्ति भी अस्वस्थ हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार चैंबर में जमा विषैली गैस के कारण यह हादसा हुआ।

वहीं, दांतन के घोलाई मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर एक तेज गति से जा रहे भारी वाहन की टक्कर से एक गाय की मृत्यु हो गई। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। अवरोध के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पाकर दांतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से वार्ता के बाद स्थिति को सामान्य कराया। स्थानीय लोगों ने राजमार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है।

Next Story