पश्चिम बंगाल

West Burdwan: न्यू स्टील पार्क में एनआईए की दस्तक, संदिग्ध ठिकाने पर तलाशी

Admindelhi1
27 July 2026 1:11 PM IST
West Burdwan: न्यू स्टील पार्क में एनआईए की दस्तक, संदिग्ध ठिकाने पर तलाशी
x
एनआईए की रेड से दुर्गापुर में हड़कंप, न्यू स्टील पार्क में छापेमारी

पश्चिम बर्दवान: पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर में सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेन गेट से सटे न्यू स्टील पार्क इलाके में रहने वाले गुलाम रजा के घर पर छापेमारी की। सुबह करीब सात बजे एनआईए की दो टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और पूरे घर को घेरकर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, गुलाम रजा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और करीब तीन वर्ष पहले दुर्गापुर आकर न्यू स्टील पार्क इलाके में बस गया था। वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ यहां रहता है। तलाशी के दौरान एनआइए अधिकारियों ने घर के दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। हालांकि एजेंसी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है या नहीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एनआईए की किसी मामले जांच के सिलसिले में की गई है। एजेंसी फिलहाल गुलाम रजा के संपर्कों, गतिविधियों और उसके डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अभी तक यह आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है कि यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और न ही किसी विशेष केस से उसके संबंध की पुष्टि की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह अचानक केंद्रीय एजेंसी की टीम पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। एनआइए अधिकारियों ने घर के भीतर लंबी पूछताछ की और जांच पूरी होने तक किसी को अंदर-बाहर नहीं जाने दिया।

Next Story