पश्चिम बंगाल

West Burdwan: जन्मदिन पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया रक्तदान, दिया प्रेरणादायक संदेश

Admindelhi1
15 Jun 2026 12:02 PM IST
West Burdwan: जन्मदिन पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया रक्तदान, दिया प्रेरणादायक संदेश
x

पश्चिम बर्दवान: आसनसोल उत्तर विधानसभा सभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुये रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। शनिवार रात हीरापुर थाना क्षेत्र के बारी मैदान स्थित उत्तरायण क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने स्वयं रक्तदान किया और लोगों से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को भाजपा के उत्तर विधानसभा कार्यालय में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा उनके समर्थकों ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, यज्ञ और विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया।

इस अवसर पर विधायक कृषणेंदु मुखर्जी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान कर अस्पतालों और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्तरायण क्लब के सचिव प्रिंस पाठक, अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, भाजपा नेता अभिजीत राय, अनमोल सिंह, अमर बाउरी, रौनी मुखर्जी सहित क्लब के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शिविर के दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी।

Next Story