पश्चिम बंगाल

West Burdwan: अवैध बालू कारोबार में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
15 May 2026 2:44 PM IST
West Burdwan: अवैध बालू कारोबार में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x

पश्चिम बर्दवान: आसनसोल साउथ पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित विवेक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद डामरा घाट और आसपास के इलाकों में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, डामरा घाट से लंबे समय से अवैध बालू खनन और तस्करी का कारोबार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विवेक चक्रवर्ती इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना था और संगठित तरीके से अवैध बालू का कारोबार चला रहा था। फिलहाल आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले आसनसोल साउथ की विधायक व मंत्री अग्निमित्र पाल ने भी डामरा घाट का दौरा कर अवैध खनन के खिलाफ सख्ती दिखाई थी। उस दौरान भी कई अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार अवैध बालू से भरे ट्रकों को पुलिस ने जब्त किया था, लेकिन इस बार मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस कार्रवाई के बाद कई संदिग्ध फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। फिलहाल, आसनसोल साउथ पुलिस की यह कार्रवाई अवैध बालू तस्करी के खिलाफ एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Next Story