पश्चिम बंगाल

West Burdwan: अंडे फेंकने की घटना पर कीर्ति आजाद का पलटवार, लाइसेंसी पिस्तौल रखने की चेतावनी

Admindelhi1
18 Aug 2026 6:00 PM IST
West Burdwan: अंडे फेंकने की घटना पर कीर्ति आजाद का पलटवार, लाइसेंसी पिस्तौल रखने की चेतावनी
x
कीर्ति आजाद ने ‘अंडा थेरेपी’ पर जताई नाराजगी, लाइसेंसी हथियार का दिया हवाला

पश्चिम बर्दवान: दुर्गापुर में सोमवार को आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में बर्धमान-दुर्गापुर के तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने स्कूलों में बच्चों को अंडा दिए जाने के मुद्दे और हाल में हुई अंडा फेंकने की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में बच्चों को अंडा देना बंद किया जा रहा है, जबकि लोगों पर अंडे फेंके जा रहे हैं।

अंडा फेंकने की घटना के संदर्भ में कीर्ति आजाद ने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए पिस्तौल का लाइसेंस ले रहे हैं और सभी को आत्मरक्षा का अधिकार है।

सांसद ने भाजपा और आरएसएस पर भी तीखा हमला बोला। अपने क्रिकेट करियर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह डरने वाले व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट देश के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए खेला है।

कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि देश की आजादी में भाजपा और आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने धार्मिक नारों और देवी-देवताओं के नाम लेने के तरीके का उल्लेख करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राज्य और देश की वर्तमान स्थिति को जनता अब समझ रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह पहले ब्लॉक स्तर पर बैठकें करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी सभाएं आयोजित करेंगे।

तोलाबाजी (जबरन वसूली) के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि पांडवेश्वर के विधायक ने इस संबंध में क्या कहा, यह सभी ने सुना है। सांसद ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने 15 वर्षों में जो नहीं किया, वह भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तीन महीने में कर चुके हैं।

Next Story