पश्चिम बंगाल

West Burdwan: कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

Admindelhi1
19 Jun 2026 11:56 AM IST
West Burdwan: कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से सरकार के खिलाफ उठाई आवाज
x
कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पश्चिम बर्दवान: कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम) एस पोन्नमबलम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन संगठन अध्यक्ष सुकांतो दास के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की।

सुकांत दास ने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद आम लोगों की समस्याओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और नियमों में लगातार बदलाव से जनता के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।

कांग्रेस की ओर से कुल्टी क्षेत्र की पेयजल समस्या को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। उनका दावा है कि पहले शुरू किया गया जल परियोजना कार्य अब तक अधूरा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही डिसेरगढ़ रोड निर्माण की धीमी गति पर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने चार प्रमुख मांगें रखीं— विकास कार्यों में प्रभावित मकानों और दुकानों के बदले राहत और मुआवजे की व्यवस्था, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करना, मतदाता सूची से हटे योग्य नागरिकों के नाम पुनः जोड़ना तथा लंबित जल परियोजना और सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करना।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Story