- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- West Burdwan:...
पश्चिम बंगाल
West Burdwan: धर्मांतरण के आरोप के बाद इलाके में बढ़ी हलचल
Admindelhi1
30 Jun 2026 11:28 AM IST

x
अस्थायी चर्च में गतिविधियों को लेकर विवाद
पश्चिम बर्दवान: जामुड़िया के बागान धावड़ा आदिवासी इलाके में सोमवार को कथित धर्मांतरण प्रक्रिया चलाने के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, इलाके में स्थित एक अस्थायी चर्च में धर्मांतरण की प्रक्रिया चलाने का आरोप लगाया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद जामुड़िया हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
घटना की सूचना पाकर जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था।
पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी तक धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
Tagsपश्चिम बर्दवानधर्मांतरणआरोपइलाकेबढ़ी हलचलWest Burdwanreligious conversionallegationsareaincreased commotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





