पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा आज

Shiddhant Shriwas
17 Jun 2022 7:19 AM GMT
पश्चिम बंगाल : वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा आज
x

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। West Bangal WBJEE 2022 Result: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए आज की तारीख निर्णायक है। वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) द्वारा पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE) 2022 के रिजल्ट की घोषणा आज, 17 जून 2022 को की जानी है। बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के नतीजों की घोषणा शाम 4 बजे की जाएगी। इसके बाद परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएं अपना रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in पर एक्टिव होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, फार्मेसी, आदि में स्नातक स्तरीय कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा WBJEE 2022 का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को किया गया था।


पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को अपना रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को नये पेज पर अपने विवरण (जैसे – अप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और रैंक कार्ड स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

WBJEE 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड लिंक 1
WBJEE 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड लिंक 2
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए WBJEE मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रश्नपत्रों, या विषयों के आधार पर, जिसके लिए उपस्थित हुए और प्राप्त अंकों के आधार पर, दो अलग-अलग योग्यता रैंक बनाई जाएंगी - सामान्य और फार्मेसी। जबकि जादवपुर विश्वविद्यालय में सभी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला पाठ्यक्रमों और फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य मेरिट सूची तैयार की जाती है। फार्मेसी मेरिट सूची जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर सभी फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होगी।


Next Story