पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद की गोली मारकर हत्या

Ritisha Jaiswal
14 March 2022 4:54 PM IST
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद की गोली मारकर हत्या
x
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पानीहाटी नगरपालिका (Panihati Municipality) में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पानीहाटी नगरपालिका (Panihati Municipality) में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये घटना फुटेज सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस (Police) ने शूटर की पहचान कर उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas ) जिले के पानीहाटी नगर पालिका (Panihati Municipality) के वार्ड नंबर आठ के टीएमसी पार्षद अनुपम दत्ता की गोली मारकर हत्या की गई. पुलिस ने मामले में कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर शंभूनाथ पंडित को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस पंडित से पूछताछ कर रही है और इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गोली मारते हुए नजर आ रहा है. पुलिस ने कहा कि ये वारदात उस समय हुई जब अनुपम दत्ता शाम को अगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर थे. पार्षद को सिर में गंभीर चोटें आईं थी हालांकि उन्हें इलाज के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं एक अन्य घटना में पुरुलिया के झालदा में चार बार के कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई.



Next Story