पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : बंगाल भाजपा की लड़ाई एक बार फिर खुल कर आई सामने

Shiddhant Shriwas
15 Jun 2022 1:24 PM GMT
पश्चिम बंगाल : बंगाल भाजपा की लड़ाई एक बार फिर खुल कर आई सामने
x

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा BJP National President JP Nadda के बंगाल दौरा से दिल्ली लौटे अभी ज्यादा दिन नहीं हुए कि प्रदेश भाजपा की लड़ाई West Bengal BJP's fight एक बार फिर खुल कर सामने आ गई। इस बार पार्टी के प्रवक्ता और शरणार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहित रॉय ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है। इस घटना को लेकर सियासी क्षेत्र में फिर से कानाफूसी शुरू हो गई है।

मोहित रॉय ने छोड़ा राज्य कार्यकारिणी समिति का व्हाट्सएप ग्रुप

-प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और शरणार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं मोहित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा BJP National President JP Nadda के बंगाल दौरा से दिल्ली लौटे अभी ज्यादा दिन नहीं हुए कि प्रदेश भाजपा की लड़ाई West Bengal BJP's fight एक बार फिर खुल कर सामने आ गई। इस बार पार्टी के प्रवक्ता और शरणार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहित रॉय ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है। इस घटना को लेकर सियासी क्षेत्र में फिर से कानाफूसी शुरू हो गई है। हालांकि जेपी नड्डा बंगाल में अपनी पार्टी को मजबूत करने और सभी नेताओं को एकजुट हो काम करने का संदेश देने के लिए यहां आए थे। लेकिन उनके जाते ही भाजपा में फिर से बखेड़ा शुरू हो गया।

क्या है मामला, क्यों छोड़े ग्रुप

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा BJP National President JP Nadda पिछले दिनों जब कोलकाता में थे, तब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रस्ताव रखा था कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाए। लेकिन बाद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार State BJP President Sukant Majumdar के करीबी व प्रदेश भाजपा के महासिचव अमिताभ चक्रवर्ती ने प्रस्ताव पर कोई टिप्पणी नहीं की। जिसे मोहित रॉय ने बहुत अच्छे से नहीं लिया। उन्होंने राज्य कार्यकारिणी समिति के वाट्सएप ग्रुप में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने लिखकर सवाल किया कि क्या पश्चिम बंगाल बीजेपी पश्चिम बंगाल दिवस मनाना नहीं चाहती है?

इसके बाद बदल गया व्हाट्सएप का सेटिंग्स

मोहित रॉय के सवाल के बाद व्हाट्सएप समूह का सेटिंग्स बदल दिया गया। भाजपा के आईटी सेल की ओर से प्रीतम भट्टाचार्य ने यह बदलाव किया। नतीजतन, एडमिन के अलावा कोई भी इस ग्रप में कुछ भी नहीं लिख सकता है। स्वाभाविक रूप से मोहित रॉय को यह बात पसंद नहीं आई। इसके बाद उन्होंने ग्रुप को छोड़ दिया। हालांकि मोहित रॉय ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

भाजपा नेताओं का पार्टी छोडक़र अन्य पार्टी में जाना जारी

विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश भाजपा के नेताओं का पार्टी छोडक़र अन्य पार्टी में जाना जारी है। इस स्थिति में मोहित रॉय का वाट्सएप ग्रुप छोडऩा कई सवाल खड़ा कर रहा है। इसमें प्रमुख यह है कि क्या मोहित भी अर्जुन सिंह, सब्यसाची दत्ता, बाबुल सुप्रियो की तरह भाजपा छोडक़र तृणमूल में जाने के लिए रास्ता तैयार कर रहे हैं। यह माना जा रहा है कि भाजपा के कई बड़े कद के नेताओं के पार्टी छोडक़र तृणमूल में जाने से इसका सीधा असर मतपेटी पर पड़ेगा। विधानसभा चुनावों के बाद, पार्टी व्यावहारिक रूप से अन्य चुनावों में गिर गई है। इसका परिणाम नगर निगम और नगरपालिका के चुनावों में देखने को भी मिला है। अब अगला चुनाव पंचायत का होने वाला है।

Next Story