पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: अर्जुन सिंह के करीबी को पुलिस ने तृणमूल नेता के बेटे को पीटने के आरोप में किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
12 March 2022 10:01 AM GMT
पश्चिम बंगाल: अर्जुन सिंह के करीबी को पुलिस ने तृणमूल नेता के बेटे को पीटने के आरोप में किया गिरफ्तार
x

कोलकाता क्राइम न्यूज़: उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार के बेटे को पीटने के आरोप में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के दो करीबी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह इस गिरफ्तारी के साथ ही इलाके से 46 जिंदा बम और एक बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि भाटपाड़ा नगरपालिका के 18 नंबर वार्ड से तृणमूल उम्मीदवार सुनीता सिंह जीती हैं। उनके बेटे का नाम नमित सिंह है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आज यानी शनिवार सुबह अर्जुन सिंह के दो करीबी संजय और प्रमोद सिंह ने उसे घेर लिया और मारा-पीटा। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। जब इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम गली से गुजर रही थी तब मौके से 46 जिंदा बम और एक पिस्टल भी बरामद हुई है। इसे लेकर तृणमूल और भाजपा ने एक-दूसरे पर इन्हें एकत्रित करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि सुनीता सिंह का बेटा इन बमों और बंदूकों लेकर आया था जिसकी वजह से आम लोगों ने उसे खदेड़ा। अब जान-बूझकर मेरे दो आदमियों को फंसाया जा रहा है। बम तथा बंदूक लेकर आए तृणमूल नेत्री बेटे को बचाया जा रहा है।

Next Story