पश्चिम बंगाल

पश्चिम-बंगाल: अस्पताल की आठवीं मंजिल के छज्‍जा से गिरा मानसिक रोगी, हालत गंभीर

Kajal Dubey
25 Jun 2022 11:31 PM IST
पश्चिम-बंगाल: अस्पताल की आठवीं मंजिल के छज्‍जा से गिरा मानसिक रोगी, हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी वारदात
कोलकाता। कोलकाता के मल्लिक बाजार स्थित एक निजी न्यूरोसाइंस अस्पताल की आठवीं मंजिल के छज्जा से शनिवार सुबह एक मानसिक रोगी गिर गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल वह सुबह अस्पताल की खिड़की से निकलकर छज्जा पर पहुंच गया था। दमकल कर्मी सीढि़यों के सहारे उसे उतारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। बार-बार वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था। अंततः डेढ़ घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद वह छज्जा से गिर गया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसकी हरकतों से लोग अचंभे में
पता चला है कि वह अस्पताल की खिड़की से निकलकर अस्पताल के कार्निस पहुंच गया था। दमकल कर्मी उसे उतारने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई है, जिससे यातायात व्यवस्था बड़े पैमाने पर बाधित हुई है। बार-बार वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था, जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, जो आखिरकार घट गई । दमकल कर्मी उसे बार-बार उतरने के लिए मिन्नत कर रहे थे, लेकिन वह मान नहीं रहा था। लैडर करीब आने पर वह नाराज हो जा रहा था और वहां से कूद जाने की धमकी दे रहा था। इसके कारण बार-बार दमकल कर्मी लैडर को वहां से दूर ले जा रहे थे। छज्जा पर बैठकर मानसिक रोगी तरह-तरह की हरकतें कर रहा था। कभी वह खड़ा हो जा रहा था, कभी बैठ जा रहा था, कभी पांव लटका कर हिलाने लग रहा था। इस घटना से पूरा शहर अचंभे में था। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई है। इससे यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। कोलकाता में जगह-जगह जाम लग गया है।
बता दें कि कुछ साल पहले इसी तरह हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना इलाके के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समीप एक इमारत की छत पर एक युवक चढ़ गया था और उसकी पांचवी मंजिल पर कार्निस के सहारे झूलने लगा तो कभी उसपर सोने लगा। आस पास के लोगों ने इस नजारे को देखकर उसे नीचे उतरने की गुहार लगाई। लेकिन उसपर किसी गुहार का असर नहीं पड़ा। अंत में पुलिस व दमकल की मदद से उसे कड़ी मशक्कक्त के बाद नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया और हावड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरदत्त राय चमडिय़ा रोड निवासी राकेश राय ने युवक के इमारत की छत पर संदेहास्पद स्थिति में घूमने की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दमकल कर्मी उसे उतारने के लिए कमर में रस्सी बांध कर कार्निस पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। दमकल के अधिकारियों ने कहा कि उसे गिरने का भय नहीं था। वह तेजी से कार्निस के सहारे झूलता व घूमता रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कभी खुद को मुर्शिदाबाद का तो कभी पंजाब लेन का निवासी बता रहा था।
Next Story