पश्चिम बंगाल

West Bengal: भीषण सड़क हादसा, तृणमूल विधायक की कार ट्रेलर से टकराई, मौत

Bharti Sahu 2
17 Nov 2024 11:41 AM IST
West Bengal:  भीषण सड़क हादसा, तृणमूल विधायक की कार ट्रेलर से टकराई, मौत
x
West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक दर्दनाक कार हादसा ,इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा शनिवार रात शिवपुर के फोरसुर रोड पर हुआ. वहीं, सबसे खास बात यह है कि जिस कार में मृतक सवार थे. वह कार टीएमसी विधायक गयासुद्दीन की है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. शनिवार देर रात टीएमसी के मगराहाट पश्चिम विधायक गयासुद्दीन मोल्ला की कार का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया.|
हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के वक्त विधायक गयासुद्दीन मोल्ला कार में नहीं थे. विधायक की कार उनका ड्राइवर मोहम्मद मुस्ताक खान (25) चला रहा था. ट्रेलर से टकराई कार जानकारी के मुताबिक, मुस्ताक अपने रिश्तेदारों के साथ बंगरा आए थे. वहां से लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार की वजह से कार ने नियंत्रण खो दिया और इस दौरान एक ट्रेलर से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के पीछे फंस गया।
Next Story