पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में सब्जी बेचने बाजार जा रहे किसान को मारी गोली, किसान की हालत नाज़ुक

Admin Delhi 1
12 March 2022 7:23 AM GMT
पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में सब्जी बेचने बाजार जा रहे किसान को मारी गोली, किसान की हालत नाज़ुक
x

पश्चिम बंगाल क्राइम न्यूज़: के पुरुलिया जिला अंतर्गत बाघमुंडी इलाके में शनिवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया। पीड़ित का नाम कृष्ण कुमार है। 57 वर्षीय किसान सुबह के समय सब्जी बेचने बाजार जा रहा था तभी बीच रास्ते में रांधुरी बांध तालाब के पास उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बाघमुंडी थाना अंतर्गत सुईसा चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में कृष्ण कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया है।

किसान के पेट के बाएं हिस्से में गोली लगी है। किस वजह से गोली चली अथवा गोली चलाने वाले कौन से लोग हैं, इस बारे में जांच शुरू कर दी गई है। किसान की हालत अभी बहुत अच्छी नहीं है। पुलिस का दावा है कि कृष्ण स्वस्थ हो जाने के बाद बता पाएंगे कि गोली चलाने वाले कौन से लोग थे और किस वजह से गोली चली है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों को ढूंढा जा रहा है ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके।

Next Story