- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पश्चिम बंगाल के DGP ने...
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के DGP ने केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार को भेजा कानूनी नोटिस
SHIDDHANT
21 Feb 2026 9:02 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद सुकांता मजूमदार को कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस अधिवक्ता नंदिनी चटर्जी ने जारी किया है। डीजीपी द्वारा सुकांता मजूमदार को भेजे गए नोटिस में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक कथित मानहानिकारक वीडियो को तुरंत हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।
नोटिस में कहा गया है कि राजीव कुमार वर्तमान में पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी हैं और नबन्ना (हावड़ा) स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं। वह एक सम्मानित और अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
कानूनी नोटिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो/रील अपलोड की गई है, जिसमें उनके खिलाफ कथित रूप से झूठे, मनगढ़ंत और अपमानजनक आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में उनके लिए आपत्तिजनक और मानहानिकारक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार, कोयला घोटाले और मवेशी तस्करी जैसे मामलों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए गए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि इन आरोपों से डीजीपी की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक पीड़ा व सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हुई है। इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया गया है। नोटिस में सुकांता मजूमदार को निर्देश दिया गया है कि वह 7 दिनों के भीतर सभी सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाए और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगे। माफी में यह स्पष्ट करना होगा कि लगाए गए सभी आरोप झूठे, बेबुनियाद और अप्रमाणित थे।
नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं की गई तो उनके खिलाफ सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सुकांता मजूमदार ने कोयला घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के डीजीपी की तरफ से अब सुकांता मजूमदार को नोटिस जारी किया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsपश्चिम बंगालडीजीपी राजीव कुमारसुकांता मजूमदारकानूनी नोटिससोशल मीडिया वीडियोमानहानिकोयला घोटालामवेशी तस्करीममता बनर्जीसार्वजनिक माफीपुलिस अधिकारिक कार्रवाई
Next Story





