पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : बंगाल के 98.5 प्रतिशत छात्र हुए पास, संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट

Shiddhant Shriwas
17 Jun 2022 11:04 AM GMT
पश्चिम बंगाल : बंगाल के 98.5 प्रतिशत छात्र हुए पास, संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
x


WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) ने शुक्रवार 17 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से WBJEE परिणाम 2022 की घोषणा की। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर शाम 4 बजे सक्रिय हो जाएगा। WBJEE परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
WBJEE 2022 परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 98.5 प्रतिशत है। सीबीएसई के सेंट्रल मॉडल स्कूल बैरकपुर के हिमांशु शेखर ने परीक्षा में टॉप किया है। सिलीगुड़ी के हिमांशु शेखर ने दूसरा और सप्तर्षि मुखर्जी, द फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल, आईएससी ने तीसरा स्थान हासिल किया है
पास छात्रों कि काउंसलिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह से शुरू होगी और सितंबर 2022 में समाप्त होगी। WBJEE 2022 परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी और अंतिम उत्तर की घोषणा 16 जून को की गई थी।
इस साल WBJEE 2022 के लिए कुल 1.1 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। WBJEE 2022 परीक्षा के लिए कुल 81,393 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इस साल 80132 छात्रों ने डब्ल्यूबीजेईई 2022 की परीक्षा पास की थी।
WBJEE Result 2022: स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं
-रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
-WBJEE 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
-WBJEE स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।


Next Story