पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : गर्मी और उमस के चलते 3 की मौत

Admin2
12 Jun 2022 6:07 PM IST
पश्चिम बंगाल : गर्मी और उमस के चलते 3 की मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिम बंगाल के धार्मिक आयोजन में गर्मी और उमस के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 अन्य लोगों की भी तबियत बिगड़ गई है। यह वाकया उत्तरी 24 परगना जिले के बैरकपुर सब डिवीजन स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित डुई-चिरी मेला के दौरान हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके भक्तों की मौत पर दुख जताया है। वहीं मामले की जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक घटना की वजह गर्मी और उमस के बीच बहुत ज्यादा भीड़ रही। मंदिर पिछले दो साल से बंद था। इसलिए इस बार जब मंदिर खुला तो यहां पर भारी भीड़ उमड़ी। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या करीब ढाई से तीन लाख के बीच थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि यहां पर इतनी भीड़ होने वाली है। यह मेला 15वीं सदी के संत श्री चैतन्यदेव के यहां आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
सोर्स-westbengal360
Next Story